Pages

About As


ABOUT US
Hello Friends, employee khabar ब्लॉग पर आपका स्वागत है |
मैं www.employeekhabar.com के लिए Blogging कर रहा हूँ. मै न तो कोई लेखक हूँ और न ही पत्रकार, मगर कर्मचारी भाइयो तक अपनी बात/सही जानकारी/और उनकी समस्या को लोगो तक पहुँचने के लिए पहले youtube फिर बाद में Blog Writing शुरू किया | अपने बारे में लिखना सबसे कठिन काम है | ऐसे नहीं की मै बहुत अच्छा और सब कुछ ठीक लिखता हूँ मगर मेरी कोशिश यह रहती है की आप सभी Friends तक सही Information पहुंचे |
कर्मचारी (employee) हमारे समाज का वह हिस्सा है जिस पर पूरे देश की आर्थिक उन्नति टिकी होती है | वह मानवीय श्रम का सबसे आदर्श उदाहरण है | वह सभी प्रकार के क्रियाकलापों की धुरी है, आज के मशीनी युग में भी उसकी महत्ता कम नहीं हुई है | Employee (कर्मचारी) अपना श्रम बेचता है | बदले में वह वेतन और कुछ जगहो पर पेंशन प्राप्त करता है | उसका जीवन-यापन दैनिक मजदूरी के आधार पर होता है |
लेकिन इनको कभी न कभी किसी न किसी तरह शोषण का शिकार होना ही पड़ रहा  है | ज्यादातर लोग इस शोषण को भी अपनी नौकरी (Duty) का Part समझ कर काम करते रहते है |क्योकि उनको अपने अधिकारो के बारे मे जानकारी नहीं होती है | मगर कुछ लोग इसके Against Straggle करते है |
मेरी कहानी (My Story)
मै मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के एक छोटे से गाव से हु | प्राथमिक सिक्षा मैंने अपने गाव से ही पूरी की है | पारिवारिक स्थती सही नहीं होने के कारण मै पड़ाई अच्छे से नहीं कर पाया , हाई स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद 2009 से आठ घंटे की नौकरी के साथ मैंने अपना कॉलेज कम्प्युटर कोर्स BCA (bachelor of computer application) के साथ सम्पन्न किया | लेकिन परिणामो से मै खुश नहीं हुआ |
नौकरी और कॉलेज साथ करने के वजह से , परिवार की स्थती खराब होने के कारण मैंने अपनी पड़ाई वही बंद कर दी और अब केवल नौकरी पर ध्यान दिया 2013 से 2018 तह 5 साल की नौकरी और उसके लिए दर दर भटकना , नौकरी के दौरान देखे गए कर्मचारियो के साथ हो रहे सोषण , लोगो को कम जानकारी और लेबर लॉं के बारे मे पता नहीं होने से , उनकी मजबूरीयों का फायदा कई जगह उठाते देखा |
मैंने ब्लॉग employeekhabar.com  क्यों बनाया ?
मैंने पाया की कई बड़े मुद्दे होने के बाद भी मिडिया खबर नही उठाता है, बड़े बड़े मीडिया वही परोसते है जो , उनको कहा जाए या जो उनके लिए फायदेमंद हो | नेताओ , बड़ी बड़ी सेलिब्रिटी, की हर छोटी छोटी खबर मीडिया मे आती है | कहा से आया , कहा जा रहा है , किसे देख रहा है , कल क्या किया , आज क्या करने वाला है | जैसे कई बाते लेकिन एक कर्मचारी (employee) के साथ हो रहे अन्याय , उनकी समस्याए , सुनने और सुलझाने के लिए किसी के पास वक्त नहीं है |
मजदूरों/वर्करों/कर्मचारियो की मदद के लिए एक दूसरे से जुड़ने, एक दूसरे से जानकारी शेयर करने के लिए इंटरनेट एक उपयोगीमाध्यम है | और मुझे इसके बारे मे थोड़ा ज्ञान है | मगर बहुत कम जानकारी ही हिंदी में इंटरनेट पर उपलब्ध हो पाती है | इस ब्लॉग का उद्देश्य मजदूरों/वर्करों/कर्मचारियो से जुड़े मुद्दे और समस्या ही नहीं बल्कि , आम जिंदगी में आने वाले हर उस मुद्दे और उससे सम्बंधित जानकारी हिंदी में उपलब्ध करना और उनकी हर संभव सहायता करना है | कुछ समस्या होती है जिनकी जानकारी हमे भी नहीं होती उन्हे हम यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर भेज देते है | जहा से हमसे जुड़े जानकार व अनुभवी लोग उसका निवारण कर देते है | जिससे हम आपस मे एक दूसरों की समस्या को सुलझाते है |
employee khabar से कैसे जुड़े?
अगर आपको हमारे किसी भी पोस्ट से सम्बंधित कुछ भी पूछना हो या अतिरिक्त जानकारी देनी हो तो उसी पोस्ट के अंत में कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं | हम तुरंत ही आपसे संपर्क करेंगे | इसके आलावा आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट विभाग में कार्यरत हो और किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं |
आपके पास किसी तरह की अच्छी जानकारी है | जिससे कर्मचारी भाइयो का भला हो सकता है | या आपने जीवन के अनुभव , कर्मचारी/वर्कर से जुड़ी कोई खबर जिसे आप और भी कर्मचारी भाइयो तक पाहुचना चाहते है तो आप employee khabar यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर संपर्क कर सकते है | आपकी खबरों और विचारो को हम जगह जरूर मिलेंगी |
हमें बताने में ख़ुशी हो रही है कि आज आप लोगों के प्यार और मदद की बदौलत हमारे employee khabar के यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर लाख से भी जयादा लोग जुड़ चुके हैं | आप भी यहां क्लिक कर जुड़ सकते हैं |
Disclaimer
employee khabar ब्लॉग के कंटेंट्स व् फोटो विभिन्न स्थानों के साथियों के द्वारा भेजे गए जानकारी, इसपरिवेश के अनुभव, प्रिंट मीडया, इंटरनेट पर उपलब्ध लेख या खबर , सरकारी विभगो की वैबसाइट की सहायता से ली जाती है | अगर कहीं त्रुटि रही हो, कुछ आपत्तिजनक लगे, कॉपीराइट का उललंघन हो तो कृपया हमने हमारे ईमेल पर लिखित में तुरंत सूचित करें, ताकि उस तथ्यों के संशोधन हेतु पुनर्विचार किया जा सके | एम्प्लोयी खबर के प्रत्येक लेख आपके नीचे कमेंट बॉक्समेंआपके द्वारा दी गयी प्रतिक्रियालेखों की क्वालिटी और बेहतर बनायेगी, ऐसा हमारा मानना है | उम्मीद है हर लेख परअपनी प्रतिक्रिया देंगे | ॥ धन्यवाद ॥

No comments:

Post a Comment